तुलसी का पौधा घर-घर में होता है। इसकी मंजरी को हल्के हाथों से रगड़कर आप इसके बीज इकट्ठे कर सकते हैं।

तुलसी के बीजों का इस्तेमाल आप इसका पानी बना कर करें जिसे पीने से आपको ये कमाल के फायदे मिलेंगे।
तुलसी के बीज का पानी शरीर को डिटाॅक्स करता है इससे स्किन भी हेल्दी रहती है।
तुलसी के बीजों का पानी पीने से हमारी त्वचा लंबे समय तक हेल्दी, चमकदार और मुलायम बनी रहती है।
तुलसी के बीज पुरुषों में शारीरिक कमज़ोरी दूर कर उनका स्टेमिना बढ़ाते हैं। साथ ही नियमित सेवन से संतानोत्पत्ति में भी मदद मिल सकती है।
तुलसी के बीजों के नियमित सेवन से अनियमित पीरियड और पीसीओएस जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।
तुलसी के बीज के पानी में पॉलीफेनोल्स होते हैं जो हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करते हैं।
साथ ही तुलसी के बीज में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन बेहतर कर बैड कोलेस्ट्राॅल को घटाता है।
तुलसी के बीजों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो ओरल हेल्थ को अच्छा रखते हैं।
तुलसी के बीजों में मौजूद फाइबर पेट को देर तक भरा होने का अहसास कराता है। साथ ही पाचन को अच्छा रखता है। इससे वेट लाॅस में मदद मिलती है।
तुलसी के बीजों में मौजूद फाइबर कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा कर देता है जिससे शुगर के मरीजों को फायदा होता है।
तुलसी के बीजों के पानी में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक होते हैं, जो बोन हेल्थ अच्छी रखने में मददगार हैं।
तुलसी के बीज में विटामिन सी पाया जाता है जो हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाता है।