भारत में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल स्कैम, AI वॉइस क्लोनिंग और फर्जी डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों को देखते हुए Truecaller ने अपना नया 'Family Protection' फीचर लॉन्च कर दिया है। तो आइए जानते है पूरी डिटेल्स..
यह अपडेट सिर्फ एक यूजर की नहीं, बल्कि पूरे परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। स्वीडन और मलेशिया के बाद अब भारत में भी यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य घर के बुजुर्गों और बच्चों को ऑनलाइन ठगी और संदिग्ध कॉल्स से बचाना है।
इस फीचर की सबसे खास बात इसका 'Family CTO' (फैमिली चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर) मॉडल है। आम तौर पर हर घर में कोई न कोई ऐसा व्यक्ति होता है जिसे टेक्नोलॉजी की अच्छी समझ होती है।
इस फीचर में उसी व्यक्ति को परिवार का एडमिन बनाया जा सकता है। यह एडमिन अपने माता-पिता या बच्चों जैसे परिवार के अन्य सदस्यों की डिजिटल सुरक्षा को मैनेज कर सकेगा। आसान शब्दों में कहें तो घर का टेक-सेवी सदस्य पूरे परिवार को स्कैम कॉल्स से बचाने में मदद कर सकता है।
Truecaller Family Protection में कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें Real-Time Fraud Alerts मिलता है, जिससे अगर परिवार के किसी सदस्य को संदिग्ध नंबर से कॉल आता है तो एडमिन को तुरंत जानकारी मिल जाती है। इसका एक खास फीचर Remote Call Hang-Up भी है।
अगर किसी सदस्य के फोन पर संदिग्ध कॉल चल रही हो तो एडमिन अपने फोन से ही उस कॉल को तुरंत कट कर सकता है। इसके अलावा, परिवार के सभी सदस्यों के लिए एक Shared Block List भी बनाई जा सकती है, जिससे एक बार ब्लॉक किया गया नंबर सभी के लिए ब्लॉक हो जाएगा।
प्राइवेसी को लेकर अक्सर लोगों को चिंता रहती है, लेकिन Truecaller का यह फीचर पूरी तरह सेफ है। कंपनी ने इसे 'बिना जासूसी वाली सुरक्षा' के आइडिया पर डेवलप किया है। मतलब एडमिन को सिर्फ अलर्ट मिलेंगे, जैसे किसी स्कैम कॉल की जानकारी।
वह किसी के पर्सनल मैसेज, कॉल लॉग या दूसरे डेटा को नहीं देख सकता। पूरा सिस्टम आपकी प्राइवेसी को बनाए रखते हुए सिर्फ संदिग्ध कॉल्स को पकड़ने और ब्लॉक करने पर काम करता है।
इसे इस्तेमाल करने के लिए कोई चार्ज नहीं देना है। Truecaller का Family Protection फीचर बिल्कुल फ्री है और यह Android और iOS दोनों पर काम करता है। अगर किसी को ज्यादा सुविधाएं चाहिए, तो उनके लिए Premium Family Plan भी है।
इसे लेने से पूरे परिवार को बिना एड वाला एक्सपीरियंस और कुछ एक्स्ट्रा सेफ्टी टूल्स मिलते हैं। डिजिटल फ्रॉड लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में यह फीचर हर स्मार्टफोन यूजर के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।