Triumph Daytona 660: ट्रायम्फ जल्द ही भारत में अपनी धांसू स्पोर्ट्स बाइक डेटोना 660 को लॉन्च करने वाली है। कंपनी की डीलरशिप पर यह बाइक पहुंचनी शुरू हो गई है, जिसका मतलब है कुछ ही दिनों में लॉन्च हो सकती है। ट्रायम्फ इंडिया की वेबसाइट पर इसकी पहले से ही जानकारी मौजूद है।