ब्रिटिश बाइक कंपनी ट्रायम्फ ने भारतीय दोपहिया बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए एक अहम फैसला लिया है। कंपनी ने तय किया है कि वो अपनी 350cc बाइक्स की नई रेंज भारत में उतारेगी।
350cc वाली बाइक्स भारत में सबसे ज्यादा बिकती हैं। इस सेगमेंट में अभी तक Royal Enfield का राज चला आ रहा है। Classic 350 हो या Hunter 350 या फिर Bullet 350 ये सब बाइक्स धड़ाधड़ बिकती हैं।
लेकिन अब ट्रायम्फ भी इस बाजार में आने की तैयारी कर रही है। जाहिर सी बात है कि जब ट्रायम्फ जैसी बड़ी कंपनी इस सेगमेंट में आएगी तो मुकाबला और भी रोचक हो जाएगा। तो आइए जानते है इसका फीचर्स।
अब आप सोच रहे होंगे कि ट्रायम्फ के पास तो पहले से 400cc की बाइक्स हैं तो फिर 350cc वाली क्यों ला रहे हैं। तो इसके पीछे की असली वजह टैक्स है। देखिए भारत में जो बाइक्स 350cc से ऊपर की होती हैं उन पर सरकार बहुत भारी टैक्स लगाती है।
अगर इंजन को थोड़ा छोटा कर दें और 350cc के अंदर ले आएं तो टैक्स कम लगेगा। टैक्स कम तो बाइक की कीमत भी कम होगी। कीमत कम होगी तो ज्यादा लोग खरीद पाएंगे। बस इसी सोच के साथ कंपनी ने 350cc बाइक्स लाने का फैसला किया।
ट्रायम्फ का नया 350cc इंजन एकदम नया नहीं होगा। कंपनी अपने पुराने 400cc इंजन को ही मॉडिफाई करेगी। इसके लिए इंजन के बोर को छोटा किया जाएगा। बोर मतलब सिलेंडर का साइज।
इस नए इंजन की खासियत यह होगी कि इसमें नीचे और बीच की स्पीड में बढ़िया पावर मिलेगी। मतलब शहर में ट्रैफिक में चलाना बहुत आसान होगा। रोजमर्रा की राइडिंग के लिए यह इंजन एकदम परफेक्ट होगा।
ट्रायम्फ सिर्फ एक नहीं बल्कि तीन बाइक्स लाने वाली है इस 350cc प्लेटफॉर्म पर। पहली होगी Speed 350 जो स्ट्रीट दूसरी होगी Scrambler 350 और तीसरी होगी Speed T4 जो इसी प्लेटफॉर्म पर आएगी। यहां तीनों बाइक्स भारत में ही बनेंगी।
लोगों के मन में यह सवाल है कि जब 350cc आ जाएंगी तो क्या 400cc बाइक्स बंद हो जाएंगी। तो इसका जवाब है नहीं। ट्रायम्फ अपनी 400cc बाइक्स बनाती रहेगी। इन बाइक्स को विदेशों में एक्सपोर्ट किया जाता है। तो भारतीय ग्राहकों के पास दोनों ऑप्शन रहेंगे।
अभी तक कीमत का कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि ट्रायम्फ 350cc बाइक्स की कीमत 1.80 लाख से 2.10 लाख रुपये के बीच हो सकती है।