आयुर्वेदिक औषधि त्रिफला के अंदर भरपूर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह शरीर में वात,पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित करता है।

ऐसे में यदि रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को मिला कर रख दिया जाए और सुबह उसका सेवन करें तो ये खास फायदे होंगे।
त्रिफला का पानी कब्ज़ की समस्या को दूर करता हैं और इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
त्रिफला के पानी के सेवन से स्किन लंबे समय तक जवां बनी रहती है। एजिंग के लक्षण हल्के पड़ते हैं।
त्रिफला का पानी पीने से शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है।
त्रिफला का पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
त्रिफला के अंदर एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जो ओरल स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।
सुबह उठकर गुनगुने पानी के साथ त्रिफला का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
वजन कम करने में त्रिफला का पानी बहुत मददगार है।
त्रिफला का पानी मूत्र मार्ग संक्रमण से राहत देता है।
त्रिफला का पानी पीने से या इसके पानी से आंखें धोने से आंखों से संबंधित बहुत सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
त्रिफला के पानी से घाव धोने से घाव जल्दी भर जाता है।