क्या है प्रोटीन के टॉप 10 वेजिटेरियन सोर्स, यहां जानिए...
बाॅडी की सेल्स बनाने से लेकर उनकी मरम्मत करने तक और दिल से दिमाग तक विभिन्न अंगों की अच्छी सेहत तक के लिये प्रोटीन ज़रूरी है।
एक पुरुष को रोजाना 55 ग्राम और महिला को 45 ग्राम प्रोटीन लेना ही चाहिए तभी बाॅडी की प्राॅपर फंक्शनिंग होती है। टाॅप 10 वेजिटेरियन सोर्स के बारे में जानिए, जो इतनी मात्रा में प्रोटीन पाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
वेजिटेरियन्स के लिए प्रोटीन पाने का बेहतरीन ज़रिया है सोयाबीन। 100 ग्राम सोयाबीन से 36 ग्राम तक प्रोटीन मिलता है।
दूध प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है। एक गिलास दूध में लगभग 7-8 ग्राम प्रोटीन होता है। इससे कैल्शियम भी मिलता है जो हमारी बोन्स को स्ट्राॅन्ग रखता है।
किडनी बीन्स यानि राजमा भी प्रोटीन का बहुत बढ़िया सोर्स हैं। एक कप पके हुए राजमा में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
ब्रेकफास्ट में लगभग 1/2 कप ओट्स का सेवन कर आप करीब 6 ग्राम प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं। फाइबर से भरपूर ओट्स आपको देर तक पेट भरा होने का एहसास भी कराते हैं। जिससे वेट लाॅस में मदद मिलती है।
मूंगफली भी प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है। 100 ग्राम मूंगफली से करीब 20.2 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। साथ ही इसमें अन्य पोषक तत्व भी भर-भर के होते हैं।
छोले उत्तर भारतीय परिवारों की मनपसंद सब्ज़ियों में से एक है। 100 ग्राम उबले छोले में लगभग 19 ग्राम तक प्रोटीन होता है।
छोले की तरह देसी चने भी पौष्टिकता का भंडार हैं। इनका सेवन आप सुबह नाश्ते में कर सकते हैं। 100 ग्राम उबले हुए देसी चने में करीब 20 ग्राम प्रोटीन आपको मिल जाएगा।
विभिन्न तरह की दालें प्रोटीन का लाजवाब सोर्स हैं और प्रायः हर भारतीय रसोई में ये दैनिक खानपान का हिस्सा हैं। कभी चना तो कभी उड़द-अरहर, बदल-बदल कर एक कटोरी दाल आप डाइट में शामिल करें।
कद्दू के बीज भी प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं। आधा कप कद्दू के बीजों में लगभग 16 ग्राम प्रोटीन होता है। इन्हें आप ऐसे ही या भूनकर या टाॅपिंग आदि के तौर पर ले सकते हैं।
ड्राई फ्रूट्स से भी आप अच्छी मात्रा में प्रोटीन पा सकते हैं। एक चौथाई कप बादाम में करीब चार ग्राम प्रोटीन तो इतने ही अखरोट या काजू में करीब पांच ग्राम प्रोटीन होता है।
NEXT
Anupama 10 April 2024