लंबे, घने और स्वस्थ बालों का सपना लगभग हर लड़की देखती है, लेकिन बालों की देखभाल के लिए रोज़ाना मेहनत करनी पड़ती है. तेल, हेयर पैक, और सीरम से लेकर न जाने कितनी चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है. फिर भी कई बार रिजल्ट नहीं मिल पाता,
निराश होकर लोग बालों को छोटा करवा लेते हैं. अगर आप भी ऐसी ही प्रॉब्लम से परेशां हैं आपको बालों की ग्रोथ तेज़ करने के कुछ आसान और असरदार तरीकों पर ध्यान देना चाहिए.
समय- समय पर बालों की नियमित ट्रिमिंग से बाल तेजी से बढतें हैं. बालों के सिरे जितने अधिक स्वस्थ होंगे, उनकी ग्रोथ उतनी ही तेजी से होगी. इसलिए हर 6-8 हफ्तों में बालों की ट्रिमिंग जरूर करवाएं.
कभी-कभी बालों का टूटना और झड़ना गलत शैंपू यूज़ करने के कारण होता है. हमेशा माइल्ड शैंपू का उपयोग करें जो आपके बालों के प्रकार के लिए हो. शैंपू के बाद कंडीशनर का भी इस्तेमाल करें ताकि बालों की नमी बनी रहे.
गर्म पानी बालों को काफी नुकसान हो सकता है क्योंकि यह बालों की जड़ों को कमजोर कर सकता है और उनकी नेचरल नमी को हटा सकता है. बालों को धोते समय हमेशा ठंडे पानी का उपयोग करें. ठंडा पानी बालों की शाइन बढ़ाता है.
आपकी डाइट भी बालों की सेहत और ग्रोथ में अहम भूमिका निभाती है. बालों की ग्रोथ के लिए आपको विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर चीजें अपने डाइट में शामिल करें. ताजे फल, हरी सब्जियाँ, प्रोटीन, और आयरन से भरपूर चीजें खाएं.
पानी शरीर के लिए बहुत जरुरी है. बालों के लिए भी यह बेहद जरूरी है. पर्याप्त पानी पीने से बालों की सेहत बेहतर रहती है और उनकी ग्रोथ भी तेज़ होती है. हर दिन 8-10 गिलास पानी पिएं ताकि शरीर और बाल हाइड्रेटेड रहें.
स्ट्रेस मेंटल सिचुएशन को प्रभावित करता ही है, साथ ही यह बालों की ग्रोथ पर भी प्रभाव डालता है. तनाव के कारण बालों का झड़ना बढ़ सकता है. इसलिए अगर आपको बाल जल्दी बढानें हैं तो तनाव से बचने की कोशिश करें. योग, ध्यान, करने की कोशिश करें.
बालों को शेप देने के लिए हम अक्सर स्ट्रेटनर, कर्लिंग आयरन, या हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इनका ज्यादा उपयोग बालों को नुकसान पहुंचा सकता है. ज्यादा हीट से बालों की जड़ों को कमजोर कर सकती है
बालों की चमक बढ़ाने के लिए हम अक्सर हेयर कलर और अन्य कैमिकल ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं. लेकिन यह बालों की सेहत के लिए अच्छा नहीं हैं. कैमिकल ट्रीटमेंट से बालों की जड़ों में कमजोरी आ सकती है.