टाइगर नट्स कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम , जिंक, फास्फोरस, विटामिन-ई, विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और फाइटोकेमिकल्सआदि से समृद्ध होते हैं।
टाइगर नट्स में मजबूत हड्डियों के लिए ज़रूरी कैल्शियम ही नहीं, बल्कि मैग्नीशियम, प्रोटीन और फास्फोरस भी हैं। मैग्नीशियम हड्डियों का घनत्व बढ़ाता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
टाइगर नट्स में भरपूर अघुलनशील फाइबर पाया जाता है। जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
टाइगर नट्स में अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है जो हृदय रोगों के खतरे को कम करता है। साथ ही इसके सेवन से हाई बीपी और हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो सकता है।
टाइगर नट्स आपके इम्यून सिस्टम को स्ट्राॅन्ग बनाते हैं।
टाइगर नट्स में मौजूद अघुलनशील फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स इसे डायबिटीज पेशेंट्स के लिए बहुत उपयोगी बनाता है।
टाइगर नट्स में मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
टाइगर नट्स में कामोत्तेजना बढ़ाने वाले गुण होते हैं। साथ ही यह पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन का स्तर बढ़ाता है।
एंटी कैंसर गुणों से युक्त टाइगर नट्स कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मददगार हो सकता है।