आजकल पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायरॉयड (हाइपो या हाइपर) की समस्या तेजी से बढ़ रही है.
थायरॉयड एक छोटी-सी ग्रंथि है जो गर्दन के सामने होती है, इससे निकलने वाले हार्मोन मेटाबॉलिज्म, एनर्जी, वजन और पीरियड्स को नियंत्रित करते हैं.
जब थायरॉयड ग्रंथि, थायरॉयड हार्मोन का अधिक या कम उत्पादन करती है तो यह समस्या होने लगती है.
महिलाओं में थायरॉयड होने से पहले कुछ लक्षण दिखाई देते हैं, जिसकी समय रहते पहचान करना जरूरी है.
अचानक से वजन तेजी से कम होना या तेजी बढ़ाना थायरॉयड के आम शुरूआती संकेत हैं.
बिना काम किये लगातार थकान और कमजोरी रहना, दिन भर सुस्ती जैसा लगना, फोकस न होना पाना थायरॉयड के लक्षण है.
अनियमित मासिक धर्म जैसे- कभी देर से आना, कभी लेट होना, या फिर बहुत ज्यादा या बहुत कम ब्लीडिंग थायरॉयड के लक्षण है.
थायरॉयड होने ओर बालों का झड़ना और रूखा होना, स्किन का ड्राई या बहुत ऑयली होने की समस्या होने लगती है.
थायरॉयड होने पर चिड़चिड़ापन, तनाव, डिप्रेशन या अचानक बिना किसी कारण के बहुत घबराहट होने लगती है.
Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए है, कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.