Oura Ring 4 (ओरा रिंग 4) ग्लोबली पेश हो चुकी है। यह रिंग एक सिंगल चार्ज में 8 दिन चल सकती है।

यह रिंग टाइटेनियम से बनी है और 6 कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
जैसे की ब्लैक, ब्रश सिल्वर, गोल्ड, रोज़ गोल्ड , सिल्वर, और स्टील्थ जैसे ऑप्शन दिए गए है। इसकी डिजाइन बेहद आकर्षक और हल्की है।
ओरा रिंग 4 में स्मार्ट सेंसिंग तकनीक का उपयोग किया गया है। यह हेल्थ और एक्टिविटी रीडिंग को सटीकता से मापती है।
ओरा रिंग 4 की बॉडी हल्की और नॉन-एलर्जिक टाइटेनियम से बनी है। इसमें 100m वाटर रसिस्टेंस भी दिया गया है।
इसमें स्मार्ट सेंसिंग टेक्नोलॉजी एक एडवांस्ड एल्गोरिदम के साथ आती है। यह अधिक सटीक हेल्थ डेटा प्रोवाइड करती है।
रिंग में रेड और इंफ्रारेड LED लगी हैं। ये ब्लड ऑक्सीजन लेवल, हार्ट रेट और बॉडी टेम्परेचर को मापने में मदद करती हैं।
ओरा ऐप के जरिए यूजर अपनी हेल्थ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें स्ट्रेस लेवल, एक्टिविटी और रीप्रोडक्टिव हेल्थ की जानकारी मिलती है।
इसकी बैटरी लाइफ शानदार है, जो एक बार चार्ज करने पर 8 दिन चलती है। चार्ज होने में केवल 20 से 80 मिनट का समय लगता है।
ओरा रिंग ब्लूटूथ लो एनर्जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। इसका वजन केवल 3.3g से 5.2g तक होता है, जो साइज के अनुसार बदलता है।
इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग और टेम्परेचर सेंसर जैसे सभी जरूरी फीचर्स हैं। आपकी सेहत का ध्यान रखने के लिए यह बेहतरीन विकल्प है।
ओरा रिंग 4 की कीमत 349 डॉलर (लगभग 29,300 रुपये) से शुरू होती है। यह 12 साइज में उपलब्ध है, जो 4 से लेकर 15 तक हैं।
इसकी प्री-ऑर्डर बिक्री US, UK और कई यूरोपीय देशों में शुरू हो चुकी है। सेल 15 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी।
NEXT
Explore