भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसे कई फिल्मी पोस्टर्स रहे हैं, जिन्होंने कहानी से ज्यादा शोर पैदा किया, और सेंसर, समाज व सियासत तीनों को एक साथ असहज कर दिया। बॉलीवुड हमेशा से ग्लैमर और प्रयोगों के बीच झूलता रहा है। रोमांस, कामुकता और सामाजिक विद्रोह की रेखा कई बार पोस्टर्स पर ही लांघ दी गई।