Tarbuj Ke Bijon Ke Fayde: भूलकर भी नहीं फेके तरबूज के बीज, पुरुषों के लिए है बेहद काम की चीज, जानें इसके फायदे...
रसीले-मीठे तरबूज के साथ मुफ्त में मिलने वाले बीजों के फायदे बेशकीमती हैं। ओवर ऑल हेल्थ के लिये तरबूज के बीजों के फायदे आपको बताते हैं।
तरबूज के बीज प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम,फोलेट, कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम, कॉपर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, हेल्दी फैट्स आदि से भरपूर होते हैं।
तरबूज के बीजों में कैलोरी काफी कम होती है इसलिए वजन घटाने और पौष्टिक खानपान की वैल्यू जानने वालों के लिए ये बहुत बढ़िया हैं। ये मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करते हैं।
प्रोटीन से भरपूर तरबूज के बीजों को मस्कुलर बॉडी के शौकीन लोग अपनी डाइट में शामिल करें तो उनको बहुत फायदा होगा।
इनमें मौजूद जिंक और मैग्नीशियम पुरुषों में सेक्स ड्राइव को बेहतर करने में मददगार है। इनमें जिंक होता है जो स्पर्म की क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों इंप्रूव करता है।
तरबूज के बीजों में पाया जाने वाला 'लाइकोपीन' पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर से बचाने में मदद करता है।
तरबूज के बीच में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक जैसे तत्व हड्डियों का मजबूती देते हैं और बढ़ती उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से बचाव भी करते हैं।
इसमें हेल्दी फैट्स होते हैं जो दिल के लिए अच्छे हैं। साथ ही इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे तत्व होते हैं। पोटेशियम बीपी को नियंत्रित करता है वही मैग्नीशियम दिल की धड़कन को नियमित रखता है। इससे दिल के दौरे और स्ट्रोक से बचाव होता है।
तरबूज के बीज विटामिन बी, ओमेगा 3 फैटी एसिड, आयरन और मैग्नीशियम का एक समृद्ध स्रोत हैं जो आपके मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार हैं।
तरबूज के बीज ड्राई स्किन की समस्या, मुहांसे और एजिंग के लक्षणों से बचाव करते हैं। सेवन के साथ-साथ आप इन्हें पीस कर मास्क बनाकर लगा सकते हैं।
आयरन और प्रोटीन से भरपूर तरबूज के बीज बालों को स्वस्थ रखते हैं और उनका झड़ना कम करते हैं।