तरबूज और खरबूज में से बेहतर कौन? यहां जानिए सेहत के लिए कौन फायदेमंद और कौन है नुकसानदायक...
रस से भरे फल तरबूज और खरबूज दोनों गर्मी के मौसम के लिए प्रकृति का उपहार हैं।
दोनों ही फल सूखे गले को तरावट देते हैं। तरबूज में जहां 92% पानी है, वहीं खरबूज में 90%। तरबूज में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो हीट स्ट्रोक से बचा सकते हैं। तो खरबूज भी गर्मी में आपके बॉडी टेंपरेचर को संतुलित रखता है।
फाइबर की बात करें तो 100 ग्राम तरबूज में 0.4 ग्राम फाइबर होता है वहीं खरबूज में 0.9 ग्राम फाइबर होता है। यानि फाइबर के मामले में खरबूज, तरबूज पर भारी है।
100 ग्राम तरबूज में जहां 30 कैलोरी है वहीं इतनी ही मात्रा में खरबूज में है 28 कैलोरी।
दोनों ही फलों का सेवन वजन घटाने के गोल को पाने के लिए काफी अच्छा है।
तरबूज को खूबसूरत लाल रंग देने वाला 'लाइकोपीन' ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। तो खरबूज में बीटा कैरोटीन पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और दिल की बीमारियों से बचाता है।
तरबूज और खरबूज दोनों में भरपूर विटामिन-सी होता है जो हमारी इम्यूनिटी बढ़ाता है।
तरबूज और खरबूज दोनों में ही एंटी कैंसर गुण होते हैं।
यानि दोनों ही फलों का सेवन बेहद फायदेमंद है और इनके फायदों में 19-20 का ही फर्क है।