तांबे के बर्तन खरीदते समय उसकी क्वालिटी का ध्यान रखें.

तांबे के बर्तन को 15 दिन में एक बार नमक और नींबू या फिर रेत से साथ साफ करना चाहिए.
तांबे के बर्तन को नियमित तौर पर रगड़ कर साफ करें.
तांबे के बर्तन में पानी 8 से 12 घंटे से अधिक न रखें.
तांबे के बर्तन में पानी पीते वक्त ध्यान दें कि यह जमीन पर न रखा हो. तांबे के बर्तन को टेबल या स्टूल पर रखें.
दिन भर तांबे की बोतल में रखा पानी न पिएं इससे शरीर में कॉपर की मात्रा बढ़ सकती है.
तांबे के बर्तन में रखा पानी में नींबू मिलाकर न पियें. यह ज़हर जैसा काम करता है.
तांबे के बर्तनों में कभी भी गरम पानी स्टोर ना करें.
तांबे के बर्तन में कभी भी दूध, खट्टे पेय ना डालें जैसे कि नींबू का शरबत या कोई और जूस न रखें.
तांबे के बर्तन में रखा पानी कभी भी रेफ्रिजरेटर में ना रखें.