17 फरवरी को अमावस्या तिथि के दिन कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है.
ग्रहण के तुरंत बाद 19 फरवरी को सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, सूर्यदेव राहु के स्वामित्व वाले शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना कुछ राशियों के लिए शुभ होगा, तो वहीं कुछ के लिए खतरा बन सकता है.
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन 4 राशियों को पर अशुभ प्रभाव डालने वाला है. इससे उनके जीवन में काफी उतार चढ़ाव आएगा.
कर्क राशि वालों के जीवन में काफी उतार चढ़ाव आएगा, दुर्घटना की संभावना है, देखकर वहां चलाये, आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें.
कन्या राशि कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा, ऑफिस की राजनीति से दूर रहे, परिवार में सोच-समझकर बात करें, नकारात्मक बातें करने वालों से दूर रहे.
वृश्चिक राशि वालों की मासनिक अस्थिर रहेगा, आत्मविश्वास में कमी आ सकती है, दुर्घटना हो सकती है, यात्रा और करियर से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें.
मीन राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, बेकार के खर्चों से बचें, गुस्सा पर कंट्रोल करें वरना नुकसान होगा.