Surya Grahan 2025 Me Sambhog Kar Sakte Hain Ya Nahi: 21 सितंबर 2025, दिन रविवार को साल का दूसरा और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन पितृ अमावस्या भी है और सूर्य ग्रहण भी, ऐसा ही कुछ पितृ पक्ष के पहले ही दिन हुआ था जब 7 सितंबर 2025 को चंद्र ग्रहण लगा था।
15 दिन में दोनों ग्रहण का लगना खगोलिय घटना है जिसका राशियों और व्यक्ति के जीवन पर भी असर पड़ता है। हालांकि सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और न ही उसका सूतक काल मान्य होगा।
मगर फिर भी कुछ बातों का ध्यान रखना सभी के लिए बहुत जरूरी है खासतौर पर कपल्स के लिए। आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान कपल शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? इसके अलावा इस दिन क्या करें और क्या न करें?
साल का आखिरी और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 दिन रविवार को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आकर सूर्य की रोशनी को ढक लेता है।
इस खगोलीय घटना में सूर्य का पूरा या आंशिक हिस्सा ढक जाता है और कुछ समय के लिए अंधकार सा छा जाता है। धार्मिक मान्यताओं में सूर्य ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है।
कपल के मन में ग्रहण के दौरान सवाल उठता है कि इस दौरान शारीरिक संबध बना सकते हैं या नहीं? वैदिक ज्योतिष की मानें तो ग्रहण काल में नेगेटिव एनर्जी का स्तर बढ़ जाता है।
21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण रात को 10 बजकर 59 मिनट से लेकर सुबह 3 बजकर 30 मिनट तक लगने वाला है जो पूरे साढ़े चार घंटे तक लगेगा।
ऐसे में कहा जाता है कि इस दौरान कपल्स को शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए क्योंकि उस दौरान कपल के बीच अत्यधिक ऊर्जा पैदा होती है। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान फिजिकल रिलेशन बनाने से नकारात्मक ऊर्जा कपल के अंदर प्रवेश कर जाती है।
बता दें कि इस नियम को भारत में और हिंदू धर्म में ही माना जाता है, विदेशों में लोग इसे खगोलीय घटना कहते हैं और कोई ऐसी पाबंदियों को नहीं मानते हैं। अब ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप इसे खगोलिय घटना मान किसी तरह का परहेज नहीं करते या हिंदू धर्म को मानते हैं तो इस नियम का परहेज करें।