इस साल का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन अमावस्या के दिन लगने वाला है.
पंचांग के अनुसार, 17 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि के दिन सूर्य ग्रहण लगेगा.
सूर्यग्रहण दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट से शाम में 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. सूतक काल मध्य रात्रि 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होगा.
हिंदू पंचांग के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगने वाला है.
यह सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के अशुभ माना जा रहा है, उनके जीवन में परेशानियां आएँगी, ऐसे में उन्हें सावधान रहने की जरूरत है.
सिंह राशि वालों के लिए चुनातियां भरा समय रहेगा, क्रोध, जल्दबाजी, मति भ्रम से नुकसान हो सकता है, कार्यस्थल पर तनाव, स्वास्थ्य खराब, पारिवार में तनावपूर्ण माहौल रहेगा.
वृश्चिक राशि वालों को धन हानि के संकेत हैं, कोई बड़ा नुकसान हो सकता है, लेनदेन में सावधानी बरतें, मानसिक तनाव और बेचैनी बनी रहेगी.
कुंभ राशि वालों के रिश्तों में खटास आ सकती है, पत्नी और दोस्तों से खराब हो सकता है, बड़े विवाद या नुकसान की संभावना है, करियर, आर्थिक और पारिवारिक मामलों को लेकर सावधान रहे.