सुरभि चांदना ने बॉस लेडी अवतार में देखीं टशन... देखें फोटोज
टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपने लेटेस्ट फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. वो अपने बॉस लेडी अवतार से फैंस को दीवाना बना रही हैं. उनकी तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
सुरभि लाइट पर्पल कलर के आउटफिट में पोज देती नजर आ रही हैं. उन्होंने बालों को पोनीटेल लुक दिया है. उन्होंने स्टाइलिश ईयररिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट किया है.
उनकी तसवीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, और इसी के साथ हम सभी स्पीचलेस हो गये. एक और यूजर ने लिखा, बॉस लेडी की वाइब्स आ रही है.
सुरभि चंदना अक्सर अपनी खूबसूरत तसवीरों की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. वो आए दिन अपनी ग्लैमरस और स्टाइलिश तसवीरें शेयर करती रहती हैं.
सुरभि चंदना ने इंडिया फोरम से बात करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने कई बार लोगों को फर्जी नंबर दिए हैं.
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें याद है कि उन्होंने कब किसी को अपना फर्जी नंबर दिया था, सुरभि ने जवाब दिया कि "कब" याद नहीं है. जब वह रेस्तरां या पार्लर जाती है, तो लोग उनका नंबर पूछते हैं. वह अपना नकली नंबर साझा करती है क्योंकि वह अपनी निजता का सम्मान करती हैं.
सुरभि चंदना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने पहले प्यार के बारे में खुलासा किया. उन्होंने शेयर किया कि ज़ुम्बा (एक प्रकार का वर्कआउट डांस) उनका पसंदीदा था और हमेशा उनका पहला प्यार रहेगा.