अब गर्मियों का मौसम धीरे-धीरे शुरू हो रहा है. वही धूप और गर्मी की वजह से हमारे शरीर को कड़ी मशक्क्त करनी पड़ती है. ऐसे में हम आपको गर्मियों से 5 हेल्थ प्रॉब्लम्स बता रहे. जो आप पर खतरा बन सकता है. तुरंत जान ले कई बाद में पछताना न पड़े.
चिलचिलाती तेज धूप और गर्मी के चलते पसीने बहुत ज्यादा आने लगाती है जो शरीर का पानी और जरुरी मिनरल्स तेजी से बाहर निकल जाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन हो जाता है. इसके कारण चक्कर आना, कमजोरी और सिरदर्द जैसी समस्याएं कॉमन हैं.
इस परेशानी से बचने के लिए सबसे पहले प्यास लगाने का इंतजार न करें और दिनभर में पानी पीते रहे. अगर अपनी दित में नींबू, नारियल पानी, छाछ और ORS का घोल जरूर शामिल करे. इससे ये होगा कि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस बने रहने में मदद मिलती है.
अगर गर्मियों में आपका खाना जल्दी से खराब हो जाता है तो बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में गर्मी के कारण हमारी पाचन शक्ति थोड़ी धीमी हो जाती है, जिससे दस्त, उल्टी और एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती हैं.
इस परेशानी से छूटकर पाने के लिए बाहर के खुले खाने और तली-भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए. हमेशा ताजा बना हुआ घर का खाना खाएं और अपनी डाइट में ठंडी तासीर वाली चीजें जैसे लौकी, तोरई, खीरा और तरबूज शामिल करें.
गर्मियों की सबसे जरूरी बात धूल-मिट्टी और पसीना आने की वजह से रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे घमौरियां, खुजली और फंगल इंफेक्शन की समस्या बढ़ जाती है. साथ ही सूरज की यूवी किरणें सनबर्न और टैनिंग का कारण बनती हैं.
इस परेशानी से राहत पाने के लिए दिनभर में दो बार नहाना और ढीले सूती कपड़े पहना चाहिए, अगर आप बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का उपयोग करना न भूलें और कोशिश करें कि पसीने वाले कपड़े ज्यादा देर तक न पहने.
तेज धुप और दल के चलते गर्मी में आंखों में जलन ड्राइनेस और कंजंक्टिवाइटिस का भी खतरा बढ़ जाता है. ठंडे पानी और एसी से बार-बार धूप में आने-जाने से तापमान में अचानक बदलाव होता है, जो मौसमी फ्लू और गले में खराश का कारण बनता है.
ऐसे में आप इस परेशानी से छूटकर पाने के लिए अपनी आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मे लगाएं और ठंडे पानी से आंखों को बीच-बीच में धोते रहे. वही पसीने से लथ-पथ है तो तुरंत ठंडा पानी या फिर AC में बैठने की गलती न करे.