मार्च में बढ़ती गर्मी के साथ फैशन का ट्रेंड भी बदलने लगता है.

समर सीजन में आंखो को सुकून देने वाले रंग लोगों की पहली पसंद बनने लगते है.

गर्मी के मौसम में ऑफ-व्हाइट और क्रीम जैसे हल्के रंग काफी पसंद किए जाते हैं. ये रंग क्लासी लुक देने के साथ धूप में भी आरामदायक महसूस होते हैं.

गर्मी के मौसम में ऑफ-व्हाइट और क्रीम जैसे हल्के रंग काफी पसंद किए जाते हैं. ये रंग क्लासी लुक देने के साथ धूप में भी आरामदायक महसूस होते हैं.

स्काई ब्लू ऐसा रंग है जो गर्मियों में काफी फ्रेश और कूल लुक देता है. यही वजह है कि शर्ट, कुर्ता या समर ड्रेस में यह रंग अक्सर देखने को मिलता है.

पेस्टल पिंक सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देता है. खासतौर पर डे-टाइम आउटफिट्स में यह रंग काफी ट्रेंडी माना जाता है.

मिंट ग्रीन रंग आंखों को सुकून देता है और गर्मी के मौसम में आउटफिट को फ्रेश लुक देता है, इसलिए यह समर फैशन का अहम हिस्सा बन चुका है.

पीच कलर भी समर फैशन में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यह रंग हल्का होने के साथ आउटफिट को स्टाइलिश टच देता है.

अगर आप अपने वॉर्डरोब को समर-फ्रेंडली बनाना चाहते हैं तो हल्के और पेस्टल शेड्स के कपड़े चुनना बेहतर विकल्प हो सकता है.