Summer Cooling Tips: पुदीना से लेकर अदरख तक ये चीज़ें गर्मियों में बाॅडी को अंदर से रखेंगी कूल...
गर्मियों में ऐसी चीज़ें काम की हैं तो शरीर को अंदरूनी ठंडक दें। ऐसी कुछ खास चीज़ें हम आपको बता रहे हैं जो गर्मी में बाॅडी टेंपरेचर को कम करेंगी।
शरीर को अंदरूनी राहत देने में पुदीने का खास स्थान है। पुदीने में मेन्थॉल होता है जो शरीर की गर्मी कम कर हमें ठंडक का एहसास कराता है।
आप कच्चा आंवला खाएं या इसका जूस पिएं या चटनी, मुरब्बे आदि के तौर पर लें, यह शरीर में गर्मी को कम करने में मददगार है।
तुलसी में शीतलन के गुण होते हैं। जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
अदरक भी तुलसी की तरह सर्दी और गर्मी दोनों में लाभदायक है। आयुर्वेद के अनुसार इसका शरीर पर ठंडक बढ़ाने वाला प्रभाव है।
सौंफ में भी शरीर को ठंडक देने वाले गुण होते हैं। साथ ही यह गर्मी में पाचन की बढ़ती दिक्कतों से भी राहत देती है।
गर्मी में नारियल पानी तो खूब पिया ही जाता है, आप सूखा नारियल भी खा सकते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है। यह शरीर पर सुखकारी प्रभाव छोड़ता है और पेट व सीने की जलन शांत करता है।
नींबू का शर्बत या नींबू पानी सस्ता और बेहद पौष्टिक पेय है। यह डिहाइड्रेशन से बचाता है और पाचन को भी दुरुस्त रखता है।
सुबह गर्म पेय चाहिए तो कैफीन रहित कैमोमाइल टी गर्मी के लिए बेहतर विकल्प है। और वेट लाॅस में भी मददगार है।
गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलकंद अपनी ठंडी तासीर के चलते गर्मी में बेहद उपयोगी और लोकप्रिय है। इसके सेवन से शरीर की गर्मी शांत होती है और लू से भी बचाव होता है।
एलोवेरा का जूस भी आपको फ्रेशनेस देगा।इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर में ठंडक बनी रहती है।साथ ही इसका जेल हीटस्ट्रोक से क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को ठीक करने में भी मदद करता है।