Sudarshan Kriya Ke Labh: क्या है सुदर्शन क्रिया के लाभ, कैसे करें इसे, जानिए यहां...
तनाव और डिप्रेशन को बिना दवाओं के हैंडल करना हो तो इसका एक बेहतरीन माध्यम है योग की सुदर्शन क्रिया। आइए जानते हैं इसके फायदे।
सुदर्शन क्रिया के अभ्यास से तेज़ी से भागते रहने वाले दिमाग को शांत करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में ऑक्सीजन युक्त वायु का प्रवाह खूब अच्छी तरह होता है। इससे ब्रेन तक ब्लड फ्लो सुधरता है और आपको स्ट्रेस, थकान और डिप्रेशन से राहत मिलती है।
सुदर्शन क्रिया तनाव और चिंता को कम करके बेहतर नींद की गुणवत्ता प्राप्त करने में मदद करती है।
सुदर्शन क्रिया गहरे भावनात्मक घावों और दर्दनाक अनुभवों को भरने में भी मदद करती है। इसके नियमित अभ्यास से आप शांति महसूस करते हैं।
मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कारणों से शरीर में पैदा होने वाला ऑक्सीडेटिव तनाव डायबिटीज, कैंसर और अल्जाइमर जैसी अनेक बीमारियों के विकास में भूमिका निभा सकता है। सुदर्शन किया ऑक्सीडेटिव तनाव से आपका बचाव करती है।
सुदर्शन क्रिया का नियमित रूप से अभ्यास करने से आप खुद को अधिक एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
सुदर्शन क्रिया खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाती है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।
सुदर्शन क्रिया के विभिन्न चरण मन को नियंत्रित करते हैं और विभिन्न अंगों की कार्यप्रणाली में सुधार करते हैं, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहता है और आप खुद को खुशहाल महसूस करते हैं।