कई बार 8 घंटे से ज्यादा सोने के बाद भी सिर दुखने लगता है.
बिस्तर से उठते ही सिर भारी लगने लगता है और तेज दर्द होने लगता है. इसके कई कारण हो सकते हैं.
रात में पानी नहीं पीते हैं और अगर दिन में ठीक से पानी न पिया जाए तो शरीर और दिमाग़ दोनों में पानी की कमी हो जाती है जिससे सिर में दर्द होता है.
स्लीप एपनिया यानी नींद के दौरान सांस बार-बार रुकने के कारण सुबह उठते ही सिर दर्द होता है.
तनाव और चिंता के कारण सुबह उठते ही सिरदर्द हो सकता है.
माइग्रेन भी सुबह सिरदर्द का कारण है.
गलत तकिया या सोने की पोज़िशन की वजह से सिरदर्द हो सकता है.
साइनस की समस्या के कारण भी सुबह सिरदर्द हो सकता है.
कई लोग सोते समय दांत पीसते या जबड़ा कसते हैं जिससे सिरदर्द हो सकता है.