हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का बहुत ही खास माना जाता है.
कहा जाता है दिन की शुरुआत अगर इन पवित्र पेड-पौधों के दर्शन से की जाए तो बहुत शुभ होता है. सकारात्मकता, सुख समृद्धि बढ़ती है.
रोज सुबह उठते ही इन पौधा का दर्शन करना चाहिए, आइए जानते हैं कि उन पेड़-पौधों के बारे में.
सुबह उठते ही तुलसी के पौधे का दर्शन करे, क्युकी इसे देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है.
सुबह उठकर आंवला वृक्ष के दर्शन से स्वास्थ्य अच्छा रहता है, आंवला को आयुर्वेद और हिंदू धर्म दोनों में शुभ माना जाता है.
बेल का वृक्ष भगवान शिव को बहुत प्रिय है इसका दर्शन करने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है
अशोक वृक्ष हिंदू धर्म में पवित्र और शुभ वृक्ष है इसके दर्शन से हर कार्यों में बाधाएं दूर होती है.
नीम का वृक्ष देवी दुर्गा, शीतला और अन्य देवताओं से जुड़ा है इसके दर्शन से स्वास्थ्य अच्छा रहता है. नकारात्मकता दूर होती है.