बच्चों का पढाई में मन लगे रहे इसके लिए वास्तु के अनुसार ही उनका कमरा होना चाहिए.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बच्चे जहां पढ़ाई करते हैं यानी स्टडी रूम बादामी, आसमानी, सफेद या हल्का फिरोजी रंग की होनी चाहिए.
बच्चों के कमरे में भरपूर रौशनी होनी चाहिए.
स्टडी रूम उत्तर पूर्व दिशा में रहना चाहिए. ताकि पढ़ाई के समय बच्चे मुख पूर्व दिशा में हो.
बच्चे के पढ़ने वाली जगह पर मां शारदे, हनुमानजी और गणेश जी की चित्र जरूर लगाएं.
बच्चे का स्टडी टेबल और किताबें कमरे के उत्तर-पूर्व कोने में रखें.
बच्चों की स्टडी टेबल चौकोर होनी चाहिए.
बच्चों के स्टडी रूम में बेकार सामान जैसे मैगजीन, वीडियो गेम, कबाड़, अखबार आदि न रखें.