अगर आप तेज आवाज और गहरे बास के शौकीन हैं, तो एडिफ़ायर स्टैक्स स्पिरिट S10 आपके लिए ही बने हैं। इनमें 12mm का बड़ा प्लेनर ड्राइवर यूनिट लगा है, जो क्रिस्टल क्लियर आवाज और दमदार बास देने का दावा करता है। कंपनी के मुताबिक ये ड्राइवर बेहतरीन साउंड रेंज देते हैं, कम बैटरी खर्च करते हैं और साथ ही म्यूजिक बजाने में भी तेज़ रिस्पांस देते हैं।