Sonakshi-Zaheer News: क्यों हो रह सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की शादी पर विरोध, सच्चाई जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश...

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और बिहारी बाबू से मशहूर फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अब शादी के बंधन में बंध गए हैं. स्‍पेशल मैरिज एक्‍ट के तहत सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी कर ली है.
लेकिन अलग-अलग धर्मों की वजह से इनकी शादी का लोग विरोध कर रहे हैं. बिहार में इनकी शादी के खिलाफ पोस्टर लगाया है. जिसमे सोनाक्षी सिन्हा को बिहार में घुसने नहीं देने की धमकी लिखी हुई है.
पटना में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल से नाराज लोगों ने विरोध वाले पोस्टर लगाए है.
यह पोस्टर हिन्दू शिवभवानी सेना द्वारा लगाए गए हैं. पोस्टर में लिखा है कि "सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकाबाल की शादी लव जिहाद को बढ़ावा.
पूरे देश को इस्लामीकरण करने की कोशिश. शत्रुघ्न सिन्हा जी शादी के फैसले पर करे पुर्नविचार नहीं तो अपने बेटे लव और कुश अपने घर रामायण का नाम तुरंत बदल दें, इससे हो रहा हिंदू धर्म का अपमान. सोनाक्षी सिन्हा को हिंदू शिवभवानी सेना बिहार में घूसने नहीं देंगी ."
पोस्टर पर आगे लिखा है कि "हिंदू धर्म को कमजोर और नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से सोनाक्षी सिन्हा की शादी मोहब्बत के नाम पर मजहबी साजिश और अवैध धर्मांतरण है.
इससे लव जिहाद को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं पूरे देश को इस्लामीकरण करने की कोशिश की जा रही है, लव कुमार सिंह "रूद्र"(सन ऑफ हिन्दू) राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू शिव भवानी."
बता दें, फिल्म बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए है. अलग - अलग धर्म होने की वजह से दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड मैरिज की है.
सोनाक्षी के बांद्रा पश्चिम में समुद्र के किनारे स्थित 26 मंजिला अपार्टमेंट में शादी हुई. वहीँ शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी रखी गयी. जिसमे सलमान खान, रेखा, तब्बू, काजोल समेत कई बॉलीवुड स्टार नजर आये.