Sonakshi-Zaheer Romantic Dance: सोनाक्षी और जहीर इकबाल का रोमांटिक डांस वीडियो वायरल, देखिए...

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है। सोनाक्षी अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की दुल्हनिया बनीं और अब ये कपल हमेशा हमेशा के लिए एक हो गया है।
सोनाक्षी और जहीर ने शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स का तांता लग गया। इस पार्टी में सलमान खान, काजोल, अनिल कपूर, रवीना टंडन समेत कई सितारों ने ग्रैंड एंट्री की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं।
इन सबके बीच, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का भी एक इनसाइड वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें कपल एक दूसरे की आंखों में खोया हुआ है और एक रोमांटिक गाने पर लवली परफॉर्मेंस दे रहा है। शादी के बाद दोनों का ये पहला परफॉर्म है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने रिसेप्शन में हर किसी का ध्यान खींच लिया। कपल ने रिसेप्शन पार्टी में एक परफॉर्मेंस दी, जिस पर हर किसी की निगाहें अटक गईं।
सोनाक्षी और जहीर का एक वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है, जिसमें दोनों शादी के बाद काफी ज्यादा खुश दिख रहे हैं और दोनों की आंखों में एक दूसरे के लिए प्यार नजर आ रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी अपने लविंग हसबैंड की बाहों में हैं और दोनों ही 'आफरीन' गाने पर डांस कर रहे हैं।
सोनाक्षी और जहीर सिर्फ थोड़ा थोड़ा सा थिरक रहे हैं और वहां मौजूद सभी लोग कपल के लिए हूटिंग कर रहा है। दोनो के चेहरे की खुशी इस वीडियो को और सुंदर बनाने का काम कर रही है।
इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तमाम फैंस ने कपल को शादी की बधाई देते हुए आगे की जिंदगी के लिए बेस्ट ऑफ लक कहा है।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी के दिन ऑफ व्हाइट रंग की हैवी साड़ी पहनी, जिसमें वह काफी खूबसूरत लगीं। एक्ट्रेस ने अपना लुक मिनिमल मेकअप और बालों का बन बनाकर किया, जिसे एक्ट्रेस ने फूलों से सजाया।
जहीर इकबाल भी ऑफ व्हाइट रंग की शेरवानी में काफी हैंडसम लगे। सोनक्षी ने अपनी शादी के मौके की तीन फोटोज शेयर कीं, जिसमें कपल खुश नजर आया। ये फोटोज के साथ सोनाक्षी ने 7 साल की जर्नी को याद किया।