Somwar Rashifal: मेष सहित ये राशि वाले अहंकार करने से बरतें सावधानी, वरना नहीं तो हो सकता है...
मेष राशि:-मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका काम पर ध्यान लगेगा। काम में रुकावट दूर होगी। अपने पर अहंकार करने से बचें।
वृष राशि:-वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहने वाला है। आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। इसके साथ ही आज संचित धन में भी बढ़ोतरी होगी।
मिथुन राशि:- आज हर मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, थोड़ा ध्यान दें। सुख-सुविधाओं की तरफ भागना आर्थिक चुनौतियों में फंसा सकता है।
कर्क राशि:-आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी अच्छे सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे।
सिंह राशि:-सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उम्मीद से बेहतर परिणाम लेकर आएगा। आज भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके अटके हुए काम झटके में पूरे होंगे।
कन्या राशि:-आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी संतान के बारे में बहुत कुछ सोचेंगे और उनके भविष्य के लिए कोई नई योजना बनाएंगे। शिक्षा में व्यवधान आ सकते हैं।
तुला राशि:-आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि:-वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन स्पेशल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। अगर आप पार्टनरशिप में काम करते हैं।
धनु राशि:-धनु राशि के लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आपको मानसिक तनाव से मुक्ति तो मिलेगी गले में दर्द या गला खराब होने से परेशान हो सकते हैं।
मकर राशि:-आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। भूमि और वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा।
कुंभ राशि:-कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घूमने-फिरने का विचार बनाएंगे और परिजनों से कहीं घूमने की बात करेंगे।
मीन राशि:-आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को इस महीने कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा।