कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। किसी सरकारी योजना में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको कुछ मानसिक समस्याएं हो सकती हैं, जो आपके कॉन्फिडेंस को कमजोर बनाएंगी। विद्यार्थियों को अपने किसी परीक्षा के तैयारी को लेकर मेहनत भरपूर करनी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल हो सकेगा। व्यवसाय कर रहे लोग किसी के साथ कोई डील फाइनल करें, तो उसे पूरी लिखापढी करके करें, नहीं तो उनके साथ कोई धोखा होने की संभावना है।