Somwar Rashifal 12 February 2024: भगवान की कृपा से सिंह सहित इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, जानिए अपना राशिफल...

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा और एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। लाभ की संभावना बनती दिख रही है। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपकी नवीन विषयों के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन आपके लिए धर्म-कर्म से जुड़कर काम करने के लिए रहेगा और कारोबार में जिम्मेदारियां बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी से कोई मांग कर वाहन ना चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें। वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर जिद ना दिखाएं। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। मित्रों और सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई मन मुताबिक काम मिल सकता है। आप शुभ कार्यों पर अच्छा धन व्यय करेंगे और कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी किसी यात्रा पर जाने की भी संभावना बनती दिख रही है। धन संबंधित मामलों में आपको पूरी लिखापढ़ी करके धन देना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आप अच्छे समय का पूरा लाभ उठाएंगे।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपके आवश्यक काम समय से पूरे होंगे। आपको धर्म-कर्म के कामों में आगे बढ़ाना अच्छा रहेगा। संतान को संस्कारों का पाठ पढ़ाएंगे। निजी विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको खान-पान में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग आपके ऊपर बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कुछ बातें गुप्त रखनी होगी और किसी की सलाह पर चलने से आपको लाभ मिलेगा। नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। आप अपने किए हुए वादों को समय रहते पूरे करने की कोशिश करें। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। निजी विषय में आपकी पूरी सक्रियता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और पारिवारिक रिश्तों को महत्व देंगे, जिससे रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। सेवाक्षेत्र से जुड़कर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। मित्रों का समर्थन आप पर बना रहेगा। आपको कुछ अजनबी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती हो सकती है और विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उनके उसके परिणाम आ सकते हैं। नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। आपकी कोई संपत्ति संबंधित डील यदि लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी आध्यात्म के प्रति रुचि रहेगी। आपको बड़ों की बातों को सुनकर काम करना अच्छा रहेगा। निजी मामलों में आप आगे रहेंगे और आप अपने करीबियों के संग किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको लेनदेन के मामलों में सतर्कता बरतनी होगी और यदि साझेदारी में किसी समझौते पर आप काम करें, तो उसमें हस्ताक्षर करके आगे बढ़े। पारिवारिक मामलों में आपको सतर्कता बरतनी होगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने कामों में शिष्टता से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने वरिष्ठ सदस्यों की बातों पर पूरा ध्यान दें। दान धर्म के कार्यों में आपका पूरा फोकस रहेगा। पारिवारिक विषयों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह ना ले, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। त्याग और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। किसी बात को लेकर आप जिद व अहंकार ना दिखाएं। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए सूझबूझ से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी और रिश्तों में चल रही अनबन को अब दूर करने की कोशिश करेंगे। बंधुत्व की भावना आपके मन में रहेगी। सहकारिता में आप आगे रहेंगे और आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करेंगे। जन कल्याण के कार्य पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। आप सभी से तालमेल बनाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी उचित अवसर पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपकी सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे और परिवार के सदस्यों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परंपरागत कार्य में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी और नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके कुछ विरोधी आपकी तरक्की देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज का दिन किसी बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे और रचनात्मक कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको बिजनेस में कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है, जिसके कारण आप साझेदारी में काम करने के लिए तैयार रहेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपकी कोई वस्तु खो गई थी, तो वह भी आपको प्राप्त होगी। आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है, जो जातक कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वह घूमने फिरने जा सकते हैं।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन आपके लिए साख और सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको बड़ों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा और बिजनेस के कुछ योजनाओं को गति मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनबन को दूर करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपके रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी योजना में धन लगाने का विचार कर रहे थे, तो आप उसमें उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें।