भिगोए हुए बादाम ब्रेन फंक्शन को इंप्रूव करते हैं। हार्ट हेल्थ को दुरुस्त रखते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। भीगे बादाम वेट लाॅस में मदद करते हैं और आंखों का भी ख्याल रखते हैं।
भिगोए हुए चिया सीड्स से आपको पर्याप्त ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर मिलता है। ये हृदय रोगियों और डायबिटीज पेशेंट्स के लिए बेहद फायदेमंद हैं। चिया सीड्स हार्मोनल इंबेलेंस दूर करते हैं।
मेथी के भिगोए हुए बीज पाचन स्वास्थ्य बेहतर करने और डायबिटीज पेशेंट्स के लिए अमृत समान हैं। मेथी सीड्स वजन घटाने में भी मददगार हैं।
भिगोए हुए छुहारे कमज़ोर हड्डियों में नई जान फूंकते हैं। भीगे छुहारे को दूध में भिगोकर खाने से बढ़ती उम्र के पुरुषों में घटते स्टेमिना की समस्या दूर होती है। ये खून की कमी दूर करते हैं।
भिगोए हुआ अखरोट मस्तिष्क और हृदय दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है। साथ ही यह पुरुषों का स्टेमिना बढ़ाता है और स्पर्म की क्वालिटी बेहतर करता है।
भिगोए हुआ मुनक्का इंस्टेंट एनर्जी देता है। साथ ही खून भी बढ़ाता है। भीगे हुए मुनक्के के सेवन से बेड कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी कम होता है।
भीगे हुए सनफ्लाॅवर सीड्स से हमें ओमेगा 3 फैटी एसिड,मैग्नीशियम और विटामिन ई जैसे तत्व मिलते हैं जो हार्ट, ब्रेन से लेकर स्किन और संपूर्ण शरीर के लिए फायदेमंद हैं।
भिगोए हुए पंपकिन सीड्स यानी कद्दू के बीज हार्ट हेल्थ और ब्रेन के लिए बेहद फायदेमंद है। क्योंकि इनसे भरपूर मैग्नीशियम मिलता है।
गर्मी में भिगोए हुए सब्जा सीड्स का सेवन बेहद फायदेमंद है। यह शरीर को ठंडा रखते हैं और पाचन को बेहतर करते हैं।