भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। वहीं अब रिटायरमेंट को लेकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान सामने आया है।
बता दें कि 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026 का फायनल मैच खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन बना लिए।
वहीं दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रनों पर ही घराशयी हो गई और भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
T20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने अपने रिटायरमेंट से पर्दा उठा दिया है। जीत के तुरंत बाद सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और रिटायरमेंट के सवाल पर कहा कि जब सब कुछ इतना अच्छा चल रहा है।
रिटायरमेंट के बारे में सोचने की क्या जरूरत है। अब ये साफ हो गया है कि सूर्यकुमार यादव का अभी रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं है।
सूर्यकुमार यादव ने अपना फ्यूचर प्लान क्लियर करते हुए कहा की अभी वे कहीं नहीं जाने वाले हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव ने अपने आगे के प्लान के बारे में बताते हुए कहा कि उनका अगला टारगेट ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है। साथ ही उनकी निगाहें 2028 के T20 वर्ल्ड कप पर है।
2007 में भारतीय क्रिकेट टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में, 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में, और अब भारतीय क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप 2026 जीता है।