मौसम के बदलाव से लोगों को तरह-तरह की समस्याएं बढ़ने का खतरा पीछा करते रहता है. ऐसे में मौसम के बदलाव से खांसी, जुकाम और सीने में कफ जमा होने वाले जैसे लक्षण दिखने लगते है. वही ऐसे में आप सभी को डॉक्टर के पास बार-बार जाना पड़ता है.
वही इन समस्याएं के कारण जमा कफ से आपको काफी ज्यादा परेशानी होती है जिसकी वजह से हमें डॉक्टरों का चक्कर लगाने पड़ता है. अगर आप भी डॉक्टरों के चक्कर लगाकर परेशान हो गए है. तो एक बार इन 5 घरेलू उपाय को जरूर आजमाकर देखें, जो पलभर में आपकी परेशानी को दूर कर सकते है...
अगर आप कफ से काफी समय से परेशान है तो अदरक वाली चाय का सेवन करें, या फिर आधी गिलास पानी लेकर इसमें 1 इंच अदरक के टुकड़े को लेकर कद्दूकस करके डालें और पानी को अच्छी तरह से उबाल लें. हल्का गर्म होने के बाद उसका सेवन करें. इससे आपको काफी हद तक कफ की परेशानी दूर हो जाएंगी.
आपके सीने में अगर जमा कफ की परेशानी को छूमंतर करना है तो शहद का सेवन जरूर करें, इसका सेवन करने के लिए आपको सबसे पहले 1 चम्मच शहद लेकर इसमें थोड़ा सा अदरक का रास मिलकर कम से कम दिन में दो या तीन बार लेने, इससे खांसी के साथ आपकी कफ भी दूर हो जाएगा.
सीने में जमा कफ की परेशानियों को दूर करना है तो हल्दी वाला दूध का सेवन करें, जो हल्दी में करक्यूमिन होता है. जो की एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं.
अगर सीने में जमा कफ को दूर करना है तो रात में सोने से पहले गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर पिएं. इससे आपको इम्युनिटी में बूस्ट मिलता है. और साथ ही खांसी और सीने में जमा कफ की परेशानियों से राहत मिलता है.
अगर आपको खांसी और सीने में जमे कफ से राहत चाहिए तो तुसली के पांच से छह पत्तों को पानी में उबालकर चाय बनाकर पिएं, इसके आलावा आप तुलसियों के पत्तों को चबा भी सकते है. इससे काफी ज्यादा जमा कफ बाहर निकलने में मदद करता है.
अगर आप पानी में थोड़ा अजवाइन या फिर नीलगिरी का तेल को डाल उसे उबालकर गर्म करने के बाद आप इसका भाप लें, जिससे सर्दी-खांसी, बंद नाक और सीने में जमी कफ को बाहर निकला फेकता है.