क्या श्वेता तिवारी का अनुपमा के 'पोते अंश' के साथ है रिश्ता? जानिए
टीवी इंडस्ट्री एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने सीरियल अनुपमा के 'पोते अंश' यानि वरुण कस्तुरिया के साथ पोज दे रही हैं. इन फोटोज में श्वेता और वरुण काफी क्लोज दिख रहे हैं, जिससे साफ है कि दोनों के बीच स्पेशल बॉन्ड हैं. फैंस ये फोटोज देखकर हैरान हैं. तो आइए जानते है...
श्वेता तिवारी ने वरुण कस्तुरिया के जन्मदिन के मौके पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने खास अंदाज में वरुण को जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही फैंस को दोनों का रिश्ता भी बता दिया.
श्वेता तिवारी ने बताया कि वह वरुण को अपना बेटा मानती हैं. इतना ही नहीं, इन फोटोज के कैप्शन में श्वेता ने खुद को वरुण की मां बताया, इस फोटो में श्वेता और वरुण समंदर किनारे खड़े हैं.
श्वेता और वरुण मिरर सेल्फी ले रहे हैं. इन फोटोज के साथ श्वेता ने कैप्शन में बताया कि उन्हें पता है कि वरुण ने जिंदगी में काफी संघर्ष किया है और ऊंचा उठने के लिए बहुत कुछ देखा है.
श्वेता ने वरुण के लिए अपना प्यार बयां करते हुए बताया कि वह कभी वरुण को अपनी भावनाएं बता नहीं पातीं कि एक्टर उनके लिए क्या मायने रखते हैं. श्वेता ने यह भी लिखा कि वरुण के लिए उनका प्यार कभी नहीं बदलेगा.
वरुण के लिए श्वेता तिवारी के पोस्ट की हर तरफ तारीफ हो रही हैं. फैंस श्वेता को मन से सुंदर बता रहे हैं. इसके अलावा फैंस हार्ट और फायर के इमोजी भी शेयर कर रहे हैं.
वरुण कस्तूरिया ने श्वेता तिवारी के शो मैं हूं अप्राजिता में काम किया था. इस सीरियल के सेट पर ही श्वेता का वरुण संग खास रिश्ता बना. हालांकि, श्वेता तिवारी से जुड़े तमाम कलाकारों संग स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं.
एक शो में साथ काम करने के बाद से ही श्वेता तिवारी अपने हर खास मौके पर वरुण कस्तूरिया को याद करती हैं. एक्टर कई बार श्वेता के घर पर नजर आए हैं. इसके अलावा वरुण श्वेता के साथ वेकेशन पर भी गए हैं.