बॉस लेडी लुक में श्वेता तिवारी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, दिखाई किलर लुक, देखिए...
टीवी की दुनिया की हॉट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।
जिनमें वो स्टाइल क्वीन से कम नहीं लग रहीं हैं। इन तस्वीरों में श्वेता तिवारी का बेफिक्र अंदाज देख फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं।
इन तस्वीरों में श्वेता तिवारी के चेहरे का नूर और उनकी आंखों की शरारतें देख आप भी दिल थाम कर बैठ जाएंगे।
इन फोटोज में श्वेता तिवारी जमीन पर बैठ एक से बढ़कर एक पोज देती दिखाई दे रहीं हैं।
बात अगर श्वेता तिवारी के लुक की करें तो वो ऑफ-व्हाइट ब्लेजर-पैंट में बॉस लेडी वाइब्स स्प्रेड करती नजर आ रहीं हैं।
श्वेता तिवारी ने अपने इस एलिगेंट लुक को मैटल चोकर, कंगन, रिंग्स, इयररिंग्स और पॉइंटेड बैली के साथ एक्सेसराइज किया।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्वेता तिवारी ने इन्हें बिना किसी कैप्शन के सिर्फ कुछ हार्ट सिंबल्स के साथ शेयर किया।
श्वेता तिवारी की इन तस्वीरों पर उनके हजारों चाहने वाले - गॉड क्राफ्टेड ब्यूटी, गॉर्जियस, किलर आइज, ऑसम, सुपर्ब और किलिंग एंड स्लेइंग जैसे कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।