वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज का दिन जातक अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें सफलता की प्राप्ति होगी। यदि लंबे समय से कोई कार्य रुका हुआ था, तो वह समय से पूरा हो सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता होगी। आज नौकरी में किसी अधिकारी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।