मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि जातक आज आप के दिन की शुरुआत ऊर्जा-पूर्ण रहेगी, लेकिन व्यवहार में आक्रामकता हो सकती है जिसे नियंत्रित करने की आवश्यकता है। मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कुछ रोचक और नए अनुभव मिलेंगे। पढ़ाई या करियर से जुड़े काम नए सिरे से शुरू होंगे। कई चीजें सीखेंगे। कुछ कामों में नए अनुभव मिलेंगे। आज कुछ नए पारिवारिक तनावों से मन अशान्ति का एहसास करेगा, कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। आज आप का खर्च भी बढ़ सकता है इसलिए आप को ध्यान रखना होगा। आलस्य से दूर रहने की जरूरत है।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज सफलतापूर्वक पूरा होगा। आपको लाभ के लिए जोखिम उठाने पड़ सकते है। साझेदारी से किए गए कार्य आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। भूमि भवन संबंधी कामकाज में धन लाभ होगा। नौकरीपेशा में नौकरी मनोनुकूल रहेगी। आपको नौकरी से संबध में एक अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि भी आपको आज मिल सकती है। आज आपके सभी तनावों और समस्याओं से छुटकारा पाने का दिन है। लोगों के प्रति अपने मन में किसी भी तरह का द्वेष रखना ठीक नहीं होगा। धन से संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज किसी का विरोध न करें। आज कुछ काम आपकी मर्जी से नहीं हो पाएंगे, इसके लिए आप खुद को तैयार रखें। परेशान न हों। आप किसी बात पर झुंझला भी सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी होगी एवं कार्यों में सफलता मिलने में संदेह है। पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। आज आपका अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। अगर आप किसी करण उत्तेजित हो भी जाएं तो बात को समझते हुए अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी बहस में पड़ने से आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ेगा।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज आपके लिए अनुकूल रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी बहुत प्रशंसा हो सकती है। कार्य सरलता से पूरे हो सकते हैं। सरकारी कार्यवाही से सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। आपके लिए दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। नौकरी और अपनी स्थिति पर विचार करना होगा। कोई चुनौती दे तो तुरंत पलटकर उसका जवाब न दें। सोचे हुए काम भी अच्छे ढंग से हो जाएंगे। आप किसी तरह का नया निवेश भी कर सकते हैं। आज जो भी योजना बनाने जा रहे हैं उसमें पूरी तरह से गोपनियता रखें आपके लिए अच्छा रहेगा। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीके से करें।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। आप बस अपने गुस्से पर काबू रखें और परेशानी से बचें। आपके कार्य की सराहना होगी। कई दिनों से रुके कार्य आज पूर्ण हो सकते है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। विदेशी संस्थान से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी खबर की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। आपको आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें। समय अच्छा बीतेगा, बशर्ते आप तनाव से दूर रहें। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते है, सफलता प्राप्त होगी। एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। आज आपको विविध क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना हैं। मुख से निकलने वाले शब्दों को कंट्रोल में रखें। आपको किसी अन्य शहर में यात्रा करने का मौका मिल सकता है। कुछ लोग अपने घर का नवीनीकरण करा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके किसी महत्वपूर्ण विचार या योजना को मान्यता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होना शुरु होगा, पैसा की तंगी खत्म हो सकती है। आपके व्यापार में जो आपके सहयोगी है वे आपकी सहायता कर सकते हैं और उससे आपको लाभ भी प्राप्त होगा।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि जातक आज अच्छी अवधि के लिए भी कोई प्रस्ताव आता है तो भी आप उसे स्वीकार कर सकते हैं। किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह लेने में कोई बुराई महसूस नहीं होगी। यदि कोई गुमराह हो रहा है, तो आप उस पर नजर रख सकते हैं। घबराएं नहीं, ध्यान से समझकर समय रहते अवसर का लाभ उठायें। कार्यस्थल पर आपको मुश्किल काम का सामना करना पड़ सकता है। शैक्षणिक स्तर पर नोट्स का आदान-प्रदान महत्वपूर्ण रहेगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। किसी भी कार्य को करने के लिए सोच-समझ कर निर्णय ले।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज आपको सावधान रहने की सलाह देते हैं। भागदौड़ रहेगी। कार्यक्षेत्र में सूझ-बूझ से काम लेंगे। भटकाव की स्थिति कष्टदायक हो सकती है। शारीरिक व मानसिक परेशानियाँ मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यर्थ के तनाव की संभावना है। नया कामकाज शुरू करने के लिए अथवा वर्तमान कार्यों में नयी पद्धति अपनाने के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में मित्र लाभदायी बन सकते हैं। साझेदारी के कार्यों के लिए उत्तम समय है। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का कार्यक्रम बनेगा।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। आय से अधिक धन व्यय होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को दबाएँ और छुपाएँ नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फायदा मिलेगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। बच्चे भविष्य की योजनाएँ बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज़्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि जातक आज व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करना चाहिए। निवेश कर सकते हैं। नई तकनीक का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, आज आप उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो जल्द ही उस परेशानी से निजात मिल जाएगी और आप फिर से राहत की सांस ले सकेंगे। आज किसी भी कार्य को आप पूरी मेहनत से करें।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि जातक वाणी पर संयम रखें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। आपको अत्यंत आर्थिक दबाव या आत्म-सम्मान संबंधित किसी अन्य समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। वास्तविकता आपके सामने होते हुए भी आप जरुरत से ज्यादा चिंता कर सकते हैं।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि विवाहित जातकों को आज खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता हैं। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कार्यों में दिन बीतेगा। परिजनों का स्वास्थ्य बिगड सकता है। भावनाओं पर काबू रखें। पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने का प्रयत्न करें। नयी चीज़ों पर ध्यान लगाएँ और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। व्यर्थ की भाग दौड़ से थकान हो सकती है। आय के स्त्रोत में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं। आज के दिन आप किसी कुदरती खूबसूरती से खुद को सराबोर महसूस करेंगे। अपना पक्ष रखने से पहले औरों की बाते भी जरूर सुने। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे।