वृष, सिंह, मकर सहित इन राशियों का रहेगा लकी दिन, जानें कैसे रहेगा आपका जून महीनें का आखिरी दिन....

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि के जातक के लिए कार्यभार बढ़ने से मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। आप दान पुण्य के कार्यों को करने में रुचि दिखाएंगे, जिसे देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपको अत्यधिक तले भुने व बाहर के खानपान से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, किंतु आप पैसों की बर्बादी करने से बचे रहेंगे। प्रेम संबंधों में बात का बतंगड़ न बनाएं और अहंकार से बचें।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज कामकाज और सहयोग प्राप्त होगा जिससे कामकाज बेहतर बना रहेगा। आपको अपने कुछ दैनिक कामों को भी समय रहते पूरा करना होगा। यदि नहीं किए,तो परिवार के सदस्यों से आपको डांट खानी पड़ेगी। रात्रि का समय आप आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। ऑफिस में सबके साथ अच्छा व्यवहार करें, यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मिथुन राशि ( Gmini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। साथी से किसी बात को लेकर तानव हो सकता है। सिंगल जातकों की किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात यादगार रहेगी। कामकाज के लिए दिन उत्तम है, मन में नया उत्साह और जोश रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। जॉब में धैर्य से काम लें। पैसा ज्यादा खर्च होगा। अनावश्यक खर्चे पर नियंत्रण रखना होगा। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज फलदायक रहने वाला है। उन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार की तरफ से चिंता मुक्त रहेंगे। व्यापारिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। आप स्वयं के लिए यश एव कीर्ति भी अर्जित कर पाएंगे। कार्यभार बढऩे से शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। बेवजह विवाद की संभावना रहेगी। गंभीर रोगों के प्रति सचेत रहें और इलाज में कोई कोताही न बरतें तथा दवाएं नियमित लेते रहें।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी। नौकरी पेशा लोग आज आपने कार्यस्थल पर अपने कार्य और लगनशीलता के लिए उचित प्रशंसा और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगाI आय में वृद्धि संभव हैI आपके पास नए अधिग्रहण होंगे जो आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार करेंगे। नये लोगो से मुलाकात होगी।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज नए कार्यों में असफलता मिलने का योग है। एकाग्रता और संयम के साथ काम करते रहें। परिवार में सुख शांति बनी रहे इसके लिए आपको पूरी जिम्मेदारी उठानी होगी। कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव भी उत्पन्न हो सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है। वाहन चलाते समय गति का ध्‍यान रखें। युवाओं का दिमाग क्रिएटिव कार्यों में लगेगा, नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मौका भी मिल सकता है।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि जातक आज व्यापारिक मामलों में सजग रहें और हर काम पर नजर रखें। किसी पर भी आंखें बंद करके विश्‍वास न करें। घर-बाहर प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। भावनात्मक रूप से दिन भर कमजोर महसूस करेंगे। जब तक मानसिक रूप से आप बेहतरीन नहीं होंगे, तब तक जीवन में प्रगति प्राप्त करना कठिन महसूस सकता है। पुरानी बीमारी से उबरने से आप मन के सकारात्मक दायरे में आ जाएंगे। शेयर मार्केट तथा म्युचुअल फंड मनोनुकूल रहेंगे।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज आप पारिवारिक तनावों को गम्भीरता से लें, लेकिन बेकार की चिंता सिर्फ मानसिक दबाव में ही इजाफा करेगी। संयम की कमी हो सकती है, इस कारण तकलीफ उत्पन्न होगी। पैसों से जुड़े व्यवहार करते समय किसी पर पूरी तरह से भरोसा बिल्कुल न करें। आज जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बन सकती है।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज यह एक मुश्किल दिन होगा। आपके व्यवसाय में आगामी लाभ के संकेत मिल रहे हैं। दु:ख की घड़ी समाप्त होने वाली है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में मन लगाना मुश्किल होगा। नए बिजनेस में हाथ डालने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। मेहमानों का आगमन होगा। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने में सक्षम होंगे।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि वाले जातक की आज पैतृक व्यापारी तालमेल और संपर्कों से लाभ कमा पाएंगे। युवा वर्ग साहस और पराक्रम के बल पर अच्छा निर्णय लेंगे। लम्बे वक्त के पश्चात आप भरपूर नींद का मज़ा ले पाएंगे। आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए आपको अटकलों से दूर रहना चाहिए। सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी और आप अपने बच्चों की प्रगति से खुश रहेंगे।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि जातक आज का दिन चिंता, डर, व दुखद स्थिति से दूर निवास करने की पूर्ण कोशिश करें। अपने भी आज बेगानों का व्यवहार करेंगे। पारिवारिक जीवन में प्यार बना रहेगा। व्यापारिक मामलों में आपका कुशल व्यवहार ही आपकी पहचान है, इसे बनाए रखें। किसी अपने के दूर जाने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्च पर रोक लगाने की जरूरत है। किसी पर तुरंत भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि वाले आज का दिन आपके व्यक्तित्व और क्षमताओं को विकसित किया जा सकता है। नए उद्यम में आपको सफलता मिलेगी। आपकी बौद्धिक क्षमता के कारण आपको अपार सम्मान मिलेगा। आप प्रभावशाली और प्रसिद्ध होंगे। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। परिस्थितियों और चुनौतियों को समझते हुए भविष्य की प्लानिंग करेंगे तो सफल रहेंगे। मित्रों का भी सहयोग मिलेगा।