शुक्रवार राशिफल: इन राशियों का दिन रहेगा शुभ और हर योजनाएं होंगी चुटकी में सफल, जानिए...
मेष राशि:- आज का दिन चिंता से भरा रह सकता है। धन की कमी महसूस हो सकती है, जिससे जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कतें आ सकती हैं। घुटनों में दर्द हो सकता है, सेहत का ध्यान रखें। कोई नया काम शुरू करने से बचें।
वृष राशि:- आज का दिन संतोष और शांति का है। आपको राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। शासन और सत्ता से जुड़ने का लाभ मिल सकता है। किसी नए समझौते से आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपको शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि:- आज आपके मन में नए और रचनात्मक विचार आएंगे। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है, कोई बड़ा सौदा हो सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कर्क राशि:- मित्रों से शुभ समाचार मिल सकता है। सिर दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है, सावधानी रखें। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ता तय हो सकता है। छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
सिंह राशि:- आज राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी और आपको हर मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं।
कन्या राशि:- आज आपको काम में सफलता मिलेगी। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का अच्छा समय है। व्यापार में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन संयम बनाए रखें।
तुला राशि:- परिवार में खुशहाली रहेगी। आत्मविश्वास ज्यादा हो सकता है, जिससे गलत फैसले लेने से बचें। किसी दोस्त से अच्छी सलाह मिल सकती है। कारोबार में नए प्रयोग कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि:- ऑफिस में सहकर्मी आपकी बातों को अनसुना कर सकते हैं। व्यापार में बड़े जोखिम लेने से बचें। पैरों में चोट या दर्द की समस्या हो सकती है। सोच-समझकर बोलें और धैर्य बनाए रखें।
धनु राशि:- आज लाभ होगा और आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। घर के सामान पर धन खर्च होगा, आपको सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी। किसी कर्मचारी या रिश्तेदार के कारण तनाव बढ़ सकता है। आपको पैसों के मामले में लेनदेन करने से बचने की सलाह है।
मकर राशि:- आपकी मेहनत की सराहना होगी। घर में कोई शुभ आयोजन हो सकता है। एसिडिटी की समस्या हो सकती है, खान-पान पर ध्यान दें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
कुंभ राशि:- यात्रा का योग बन रहा है। लोग आपसे सलाह लेंगे। नए व्यापार की योजना बना सकते हैं। दोस्तों से खुशखबरी मिल सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
मीन राशि:- परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन घर में मन कम लगेगा। बच्चे पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं, उन पर ध्यान दें। नए दोस्त बन सकते हैं और आय में वृद्धि के योग हैं।