15 फरवरी यानी कल महाशिवरात्रि है, महाशिवरात्रि में भक्त शिवलिंग का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करते हैं.
कई लोग मंदिर में जाकर तो घर में ही पूजा करते हैं. वहीँ, कई लोग शिवलिंग की स्थापना का सोच रहे होंगे.
लेकिन क्या आप जानते हैं वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में शिवलिंग की स्थापना करने के दौरान शिवलिंग सी जुडी कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए.
वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग को घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में रखना चाहिए.
घर में सोना, चांदी, पीतल, मिट्टी, पत्थर, स्फटिक या पारद से बना शिवलिंग ही रखें, यह शुभ माना जाता है.
घर में हमेशा छोटा शिवलिंग ही रखना चाहिए. बड़े आकार का शिवलिंग न रखें, इसका आकर अंगूठे के बराबर शुभ माना जाता है.
घर में कभी भी एक से ज्यादा शिवलिंग नहीं रखना चाहिए. भले आप शिवलिंग के साथ गणेशजी , माँ पार्वती, कार्तिकेय की फोटो या मूर्ति रख सकते हैं.
अगर घर में शिवलिंग है तो प्रतिदिन शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए. साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए.