बॉलीवुड की चर्चित स्टार किड में शामिल जाह्नवी कपूर लोगों का दिल चुराने का कोई न कोई बहाना ढूंढ लेती हैं.

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की.
इस पार्टी में जाह्नवी कपूर भी पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने अपने लुक से सभी का ध्यान खींच लिया.
जाह्ववी कपूर दिवाली बैश में अपना ट्रेडिशनल लुक फ्लॉन्ट करती दिखी थीं.
अब उन्होंने इस लुक की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.
मल्टी कलर शिमरी साड़ी पहने जाह्ववी कपूर कमाल दिख रहीू हैं. इसे उन्होंने मैचिंग डिजाइनर ब्लाउज के साथ पेयर किया है.
इन तस्वीरों में वे अपने डिजाइनर ब्लाउज का लुक भी फ्लॉन्ट करती दिखीं.
अपने लुक को जाह्नवी ने डायमंड नेकलेस और ईयररिंग्स के साथ पूरा किया था. उनके खुले बाल उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे.
जाह्ववी कपूर का मेकअप भी काफी खूबूसरत था.