विटामिन सी और बीटा कैरोटीन से भरपूर शिमला मिर्च के सेवन से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
शिमला मिर्च वजन घटाने में मददगार है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। यह बाॅडी में थर्मोजेनेसिस को बढ़ाती है और फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करती है।
शिमला मिर्च शुगर लेवल को नियंत्रित रखती है और शुगर स्पाइक्स नहीं होने देती इसलिये डायबिटीज़ के मरीज़ भी इसे खा सकते हैं।
शिमला मिर्च एथलीट्स और हैवी वर्क आउट करने वालों के लिए काफी उपयोगी है। यह उनके परफाॅर्मेंस को बेहतर करती है और मसल्स की रिकवरी को भी फास्ट करती है।
शिमला मिर्च आंखों के लिए बहुत अच्छी है क्योंकि इसमें विटामिन ए होता है। यह उम्र के साथ आंखों पर होने वाले बुरे असर को भी धीमा करती है।
विटामिन सी, फाइबर और पानी से भरपूर शिमला मिर्च आंतों के लिए अच्छी है। यह आंतों की सफाई करती है और हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है।
पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर शिमला मिर्च हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी है। यह बीपी को नियंत्रित रखती है और बैड कोलेस्ट्राॅल को कम करती है।
शिमला मिर्च हमारी स्किन के लिए काफी अच्छी है। इसमें विटामिन सी होता है जो कोलेजन को बढ़ाता है जिससे स्किन लंबे समय तक जवां नज़र आती है।