आमतौर पर शिलाजीत के ज़िक्र के साथ ही इसे पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ सुधारने वाली औषधि के तौर पर मान लिया जाता है।

जबकि शिलाजीत शिला यानि चट्टानों से रिसने वाला एक रसायन है जिसे प्यूरिफिकेशन के बाद इस्तेमाल किया जाता है और जो अनेक बीमारियों को ठीक करता है।
शिलाजीत पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन का लेवल बढ़ाती है और इंफर्टिलिटी की समस्या का भी समाधान करता है।
यह जीवन अवधि बढ़ाता है यानि शिलाजीत के सेवन से आप की आयु बढ़ती है। साथ ही शिलाजीत एजिंग प्रोसेस को धीमा करता है। यह बालों और त्वचा के लिए भी वरदान है।
अगर आप हर समय थकान महसूस करते हैं और कुछ भी करने के लिए खड़े होने की आपकी हिम्मत नहीं होती, कमजोरी महसूस होती है तो वह भी शिलाजीत के सेवन से दूर होती है।
अगर आपको किसी तरह का मूत्रविकार है, मूत्र में दुर्गंध आती है या आप यूटीआई (मूत्र मार्ग संक्रमण ) से परेशान हैं तो आपको शिलाजीत के सेवन से राहत मिलेगी।
शिलाजीत डायबिटीज़ रोगियों के लिए भी अमृत समान है। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं।
शिलाजीत ह्रदय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है । साथ ही ब्लाॅकेजेस और हाई बीपी को भी कम करता है। इन समस्याओं में शिलाजीत का सेवन शहद के साथ करें।
वेट लाॅस के अलावा ओबेसिटी दूर करने में भी शिलाजीत मददगार है।
शिलाजीत हमारी मेमोरी और फोकस को बढ़ाता है और उन्माद, मानसिक विकार, चिंता, डिप्रेशन, अल्जाइमर की समस्या को कम करता है।
शिलाजीत पुरानी बीमारियों, इन्फेक्शन, सूजन, जोड़ों का दर्द, सांस से संबंधित परेशानियों आदि को ठीक करने में भी मददगार है।
शिलाजीत के सेवन की मात्रा और इसे लेने की अवधि व्यक्ति विशेष और उसकी समस्या के अनुरूप अलग अलग हो सकती है। जिसके संबंध में आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लेना उचित है।