मेष राशि:- मेष राशि वाले आज दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो आज सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
वृष राशि:- वृष राशिवाले आज सामान्य रहेगा। किसी कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन का प्रयोग संभल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश ना करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे. परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।
मिथुन राशि:- मिथुन राशिवाले आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आप किसी विशेष कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।
कर्क राशि:- कर्क राशिवाले आज का दिन जातक के लिए अच्छा रहने वाला है। साथी अपने मन की दबी बात आप से बोल सकते हैं। अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
सिंह राशि:- सिंह राशि वाले आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी से विवाद हो सकता है। आप जिस कार्य के लिए प्रयासरत हैं, वह बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।
कन्या राशि:- कन्या राशि के जातक आज परेशानियों से भरा दिन रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है। परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा हो सकता है। नया वाहन ना खरीदें।
तुला राशि:- तुला राशिवाले का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ने से परेशानी बढ़ेगी। आज यात्रा पर जाएं तो वाहन का प्रयोग संभाल कर करें।
वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशिवाले शानदार रहेगा। जीवन में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। भविष्य में इसका बड़ा फायदा होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।
धनु राशि:- धनु राशि वाले के लिए भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्य में उलझे रहेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। संपत्ति विवाद सामने आएगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।
मकर राशि:- मकर राशिवाले आज स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर मानसिक परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू ना करें। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।
कुंभ राशि:- कुंभ राशिवाले आज ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा।
मीन राशि:- मीन राशिवाले आज अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।