Shaniwar Rashifal 20 Jan 2024: मकर, कुंभ सहित इन राशियों को बरतनी होगी खास सावधानी, भूल से भी न करें ये गलतियां वरना...

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज परिजनों से मनमुटाव ना हो या ध्यान रखें। बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय जल्दी नहीं ले। जो लोग सिंगल है वो प्रपोज कर सकते है आपके लिए शुभ समय है। मां लक्ष्मी की कृपा आप पर निरंतर बनी रहेगी। आज आप कुछ अकेलापन महसूस कर सकते हैं जिसके कारण आप उदास भी रहेंगे। प्यार की कमी महसूस हो सकती है। आज आपके कई अनसुलझे काम सुलझ जायेंगे। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। विवाद और विरोध से बचें। आय वृद्धि या पदोन्नति का योग है। शिक्षार्थी लोगों के लिये यह तैयारी करने का उत्तम समय माना जा रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़त महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आजआपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। अपने प्रेमी या पार्टनर का साथ अच्छे से निभाने का अवसर प्राप्त होने वाला है। अचानक से धन का लाभ हो सकता है। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को ख़ुशी और दिली सुकून देगा। नौकरी में इच्छाविरूद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। काम में लापरवाही न बरतें नुकसान हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज आपके लिए मनोरंजन का दिन है। परिवार एवं बड़े-बुजुर्गों का अच्छा सुख मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कठिन परिश्रम करने से आपको हर कार्य में सफलता मिलने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। कार्य में यश प्राप्त होगा। इस समय के दौरान आपका व्यापार सफलता की ऊंचाइयों को छुएगा। ऑफिस के कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे करने पड़ सकते हैं। मित्रों या परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। आपके जीवन में लगातार नए परिवर्तन आपको देखने को मिलेंगे। सरकार विरोधी कार्य से संभव हो तो दूर रहिएगा। धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता जरूर दिलाएंगे आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत रहेगी। परिवार और जीवनसाथी के साथ समय बीतने से आप खुश रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। इस राशि के छात्रों को आज कुछ नया करने का मौका मिल सकता है।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए कुछ ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ सकती है। घर परिवार में चल रही समस्या धीरे-धीरे सुलझ सकती है। पार्टनर की कुछ बातें इग्नोर करनी पडे़गी। जीवनसाथी से सोच-समझकर मजाक करें। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा तथा इन्वेस्ट किए गए धन से आपको अचानक फायदा हो सकता है। आज यदि आप एक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित कर दें। मामलों को सुलझाने की कोशिश में योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज आपको सफलता मिल सकती है। आने वाली सभी परेशानियों और बाधाओं का अंत हो जाएगा। आज तय अवधि पर कार्य संपन्न करने के लिये आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी। अपने प्रियजनों से कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिससे रहत भी मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोग थोड़ा संभल कर काम करेंगे, तो बेहतर रहेगा। आज तकदीर आप पर शायद उतनी मेहरबान न हो पाए जितनी की आप उम्मीद लगा रहे हैं। सरकारी लाभ की उम्मीद रख सकते हैं।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज सेहत को दुरुस्त रखने के लिए वसायुक्त और तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन से मन को शांति मिलेगी। किसी भी नए कार्य को करने से पहले माता पिता का आशीर्वाद लेना ना भूलें। पार्टनर के साथ प्यार से पेश आएं। वाद विवाद से बचें। जमीन और मकान पर से आपको लाभ हो सकता है। आज आपकी दिनचर्या में कुछ बदलाव आ सकते हैं, ये बदलाव आपके लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमना आपके मन को खुशी देगा।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज अनबन होने से आपकी मानसिक चिंता थोड़ी सी बढ़ सकती है। बिजनेस या नौकरी के टारगेट भी पूरे हो सकते हैं। जीवन के प्रति सकारात्मक विचार बनायें रखे कोई नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। जिसमें आपको अपार धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। नौकरी कर रहे जातको को नौकरी से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी में और अधिक परिश्रम करेंगे। मित्रो के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज आपकी सेहत आपकी ज़रूरत है मानसिक और शारीरिक कल्याण के बारे में चिंतन करें। ऐसी चीजों को खरीदने के लिए बढ़िया समय है, जिनकी कीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। आज आपको कोई तोहफा मिल सकता है अपने पार्टनर की तरफ से। संतान सुख मिलेगा। परिवार से जुड़ी कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं, धैर्य और संयम से काम लें। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। घर के दायित्वों को निभाना पड़ेगा।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। व्यापार के साथ-साथ नौकरी के क्षेत्र में भी उन्नति हो सकती है। अपने दम पर कुछ भी हासिल करने के प्रयास में पीछे न हटें। व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। योजनाओं के साथ जुड़ने का मौका प्राप्त होगा। बड़े और प्रतिष्ठित लोगों के साथ मेलजोल बढ़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें अन्यथा आपके घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिनमौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। अगर आप किसी को प्रपोज करने का मन बना रहे है तो दिन आपके लिए अनुकूल होगा। नए कामकाज की प्लानिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी।