हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में सप्ताह का हर दिन किसी ने किसी देवता को समर्पित है, शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है.
शनिवार के दिन विधि विधान से शनिदेव की पूजा करने से शनि दोष ख़त्म हो जाता है और उनका आशीर्वाद मिलता है.
वहीँ, शनिवार के दिन अनजाने में खरीदी गयी कुछ चीजों के कारण शनि दोष लग भी सकता है. हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में शनिवार के दिन कुछ चीजें खरीदना वर्जित है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन लोहा या लोहे से बनी वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए, इससे शनिदेव नाराज हो सकते हैं.
शनिवार के दिन सरसो व सरसो के तेल खरीदकर लाना शुभ नहीं माना जाता. इस दिन सरसो के तेल खरीदने से बचें.
शनिवार के दिन नमक खरीदने से बचना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में घर में दरिद्रता, आर्थिक संकट, स्वास्थ्य समस्याएं होती है.
शनिवार के दिन शनिदेव को काला तिल अर्पित करना और दान करना तो अत्यंत शुभ माना जाता है, पर इस दिन काला तिल खरीदना अशुभ होता है.
शनिवार को काले रंग के जूते चप्पल या चमड़े से बने जूते-चप्पल और काले कपड़े खरीदना अशुभ होता है.