हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है.
शनिवार के दिन विधि विधान से शनिदेव की पूजा करने से शनि दोष ख़त्म हो जाता है और उनका आशीर्वाद मिलता है.
वहीँ, शनिवार के दिन अनजाने में खरीदी गयी कुछ चीजों के कारण शनि दोष लग भी सकता है.
शनिवार के दिन लोहा या लोहे से बनी वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए, इससे शनिदेव नाराज हो सकते हैं.
शनिवार के दिन सरसो व सरसो के तेल खरीदकर लाना शुभ नहीं माना जाता.
शनिवार के दिन नमक खरीदने से बचना चाहिए.
शनिवार को कला तिल भी खरीदना शुभ नहीं माना जाता है.
शनिवार को काले रंग के जूते चप्पल या चमड़े से बने जूते-चप्पल और काले कपड़े खरीदना अशुभ होता है.