शनि को न्याय का देवता माना जाता है वे कर्मो के अनुसार फल देते हैं.
ज्योतिष के अनुसार जब लोगों पर शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती चल रही होती है तो आर्थिक संकट, पारिवारिक तनाव, शारीरिक समस्या और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ता है.
ऐसे में उपायों को अपनाकर शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती के प्रभाव को कम किया जा सकता है.
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को पीपल के पेड़ में सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या का प्रभाव कम होता है.
शनिवार को एक बर्तन में सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देख देखें और फिर किसी जरूरतमंद को दान कर दें.
शनिवार को 7 या 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें.
शनिवार को काले तिल, सरसों का तेल, उड़द दाल, काले कपड़े, जूते-चप्पल, कंबल का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं.