शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली बेटी सुहाना खान इन दिनों अपने लुक्स और अंदाज से फैन्स का दिल जीत रही हैं।

आए दिनों उनका साड़ी लुक फैन्स को दीवाना बना देता है।
मनीषा मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं।
वहीं इस खास मौके पर शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने भी दस्तक दी।
लेकिन जैसे ही सुहाना खान ने पार्टी में एंट्री की लोग तो बस उन्हें देखते ही रह गए।
सुहाना खान के लुक्स की बात करें तो सुहाना लाल रंग की बहुत ही स्टाइलिश साड़ी पहने नजर आईं।
इसी के साथ ही मैचिंग शिमरी स्ट्रैप ब्लाउज पहने सुहाना किसी डॉल से कम नहीं लग रही हैं।
इस पार्टी में सुहाना खान की खास दोस्त अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर भी नजर आई थीं, लेकिन सुहाना तो उन दोनों को भी टक्कर देती दिखीं।
रेड बॉर्डर वाली साड़ी के साथ ही सुहाना खान ने छोटे मैचिंग एयरिंग पहने हैं।
जो उनके लुक को कंप्लीट करते नजर आ रहे हैं। इन छोटी इयरिंग्स की वजह से उनका लुक काफी क्लासी दिख रहा है।